अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी की टीम की बड़ी कार्रवाई, सागर स्टोन क्रशर से 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 जून 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सागर स्टोन क्रशर, देवरामपुर हल्दूचौड़ क्षेत्र से एक व्यक्ति को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश सिंह दानू उर्फ मामला पुत्र विशन सिंह दानू, निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 54 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 08/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
कांस्टेबल कुबेर सिंह
कांस्टेबल गुरमेज सिंह
लालकुआं पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
बिंदुखत्ता का यह युवक हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी ने सागर स्टोन क्रेशर से 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
