अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
मुकेश बोरा के नेतृत्व में दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, 18.27 लाख रुपये बोनस वितरित; भगत सिंह कोश्यारी के जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन
लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में रामगढ़ क्षेत्र की दुग्ध समितियों में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मोत्सव एवं उत्तराखंड बागवानी विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) देवेंद्र सिंह ढैला के स्वागत समारोह के अवसर पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मिष्ठान वितरण सहित विभिन्न आयोजनों के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को सामूहिक रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर 15 दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरित की गईं, वहीं दुग्ध उत्पादकों को 18 लाख 27 हजार रुपये के बोनस का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह ढैला ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि नैनीताल आंचल दुग्ध संघ लगातार दुग्ध उत्पादकों के हितों में कार्य कर रहा है। स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, आधुनिक सुविधाओं और प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से उत्पादकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक आर्या सहित क्षेत्र की विभिन्न दुग्ध समितियों के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, मार्केटिंग मैनेजर संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी हरीश आर्या सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
