सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया हरित अभियान, 250 पौधों के रोपण का रखा लक्ष्य

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया हरित अभियान, 250 पौधों के रोपण का रखा लक्ष्य
लालकुआं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर में गुरुवार को भव्य पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रवीण शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कर्तव्य बन चुका है। उन्होंने कर्मचारियों और नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंचुरी पल्प एंड पेपर की उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पूरी दुनिया पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में उद्योगों, संस्थाओं और आम नागरिकों को मिलकर हरित विकास की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की।
नरेश चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा वर्ष 2025-26 में 222.11 लाख पौधों के वृक्षारोपण एवं किसानों को पौधे वितरित किए गए। वहीं वर्ष 2026-27 में 250 लाख पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा यूनिवर्सिटी एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से लगभग 200 एकड़ भूमि में वृक्षारोपण कराया गया है, जिससे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने में मदद मिली है।

 


उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रवीण कुमार हरित, संजय यादव, संजय बाजपेयी, अनमोल सेठी, आलोक दुबे, राजेश कुमार, महेश शर्मा, वंदना पंत, सुशीला रावत एवं भरत पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!