अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
बिन्दुखत्ता में कांग्रेसी नेता राजेन्द्र खनवाल ने उठाई जनसमस्याओं की आवाज, जनसंवाद बैठक में विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
लाल कुआं नैनीताल
बिन्दुखत्ता। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर बुधवार को बिन्दुखत्ता स्थित देवी मंदिर के समीप श्री जयराज सिंह धामी के आवास पर जनसंवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह खनवाल ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिलाया।

बैठक में कांग्रेस नेता राजेन्द्र खनवाल ने बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम सहित क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, तटबंध और अन्य मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े मामलों को मजबूती के साथ उठाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को समझकर उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर अपने सुझाव रखे। इस दौरान क्षेत्र के बुजुर्गों और मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।
बैठक में श्री जयराज सिंह धामी, रमेश राणा, उमेशा मेहरा, उमेश सिंह मेहता, राकेश वर्मा, गोकर्ण बिष्ट, मनोज सिंह कोरंगा, कमला देवी, उमा देवी, शांति देवी, राधा देवी, मुन्नी देवी, भवान सिंह, भीम रजवार, प्रवीन कोरंगा, चंचल मेहता, त्रिलोक मेहता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
