एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों पर शिकंजा: किच्छा में 16 लाख की स्मैक संग दो गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन की जांच शुरू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 किच्छा 👉 एसएसपी अजय गणपति की रणनीति का असर: किच्छा में 16 लाख की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, नेपाल तक फैले नेटवर्क की जांच शुरू
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान को गति देते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 16 लाख रुपये कीमत की 52.08 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 जून 2026 को एएनटीएफ ऊधमसिंहनगर और कोतवाली किच्छा पुलिस की टीम चौकी कलकत्ता फार्म क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान सूर्य नगर गेट नंबर-05 के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर अभियुक्त सचिन सिंह के कब्जे से 41.02 ग्राम और सुखविंदर सिंह के कब्जे से 11.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है।


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त द्वारा नेपाल के लोगों को भी स्मैक सप्लाई की जाती थी। पुलिस अब नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
गिरफ्तार आरोपी:
सचिन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज थाना हजारा जिला पीलीभीत, हाल निवासी बिठोरा मझोला, कोतवाली नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर (उम्र 20 वर्ष)।
सुखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गुरुनानक नगरी, कोतवाली सितारगंज, ऊधमसिंहनगर (उम्र 19 वर्ष)।
बरामद सामान:
52.08 ग्राम स्मैक
बजाज पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP26AV1104
तीन मोबाइल फोन
आधार कार्ड, बैंक कार्ड एवं नगदी
दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद ऊधमसिंहनगर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उ0नि0 सुरेंद्र प्रताप बिष्ट, एएनटीएफ रुद्रपुर
उ0नि0 दीपक कौशिक, एसओजी रुद्रपुर
उ0नि0 विजय सिंह, प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म
का0 दलीप फर्त्याल, एसओजी रुद्रपुर
का0 विनोद खत्री, एएनटीएफ रुद्रपुर
का0 शुभम, एसओजी रुद्रपुर
का0 प्रशांत नेगी, चौकी कलकत्ता फार्म
नशे के खिलाफ ऊधमसिंहनगर पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों पर शिकंजा: किच्छा में 16 लाख की स्मैक संग दो गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन की जांच शुरू

error: Content is protected !!