कुमाऊं आईजी श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने किया पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन, 31वीं पीएसी व आईआरबी द्वितीय बने विजेता

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
आईजी कुमाऊं रेंज श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने किया पुलिस हैंडबॉल-बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन, 31वीं वाहिनी पीएसी व आईआरबी द्वितीय ने मारी बाजी
रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी उत्तराखण्ड पुलिस हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस के करकमलों द्वारा किया गया।
दिनांक 23 से 25 जून 2026 तक चली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल से दर्शकों को रोमांचित किया।


प्रतियोगिता के अंतिम चरण में हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब 31वीं वाहिनी पीएसी ने अपने नाम किया, जबकि बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आईआरबी द्वितीय की टीम विजेता रही।
समापन समारोह के दौरान आईजी कुमाऊं श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल पुलिस बल में अनुशासन, आपसी समन्वय, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, टीम प्रबंधकों और खिलाड़ियों ने खेल भावना, सौहार्द एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
“खेल केवल जीत का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का उत्सव है।”

error: Content is protected !!