अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
रुद्रपुर
एसएसपी अजय गणपति का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, पुलिस महकमे में तबादलों की बौछार; कई थानों-चौकियों के बदले प्रभारी
कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश।
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी करते हुए कई थानों और चौकियों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बदलाव को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मोहन चंद पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक आईटीआई कोतवाली बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दीपक कौशिक को रमपुरा चौकी प्रभारी, विक्रम सिंह पन्याली को दुर्गा चौकी प्रभारी, पंकज कुमार को दिनेशपुर थानाध्यक्ष, रविन्द्र बिष्ट को एसओजी रुद्रपुर प्रभारी, उमेश कुमार को पुलभट्टा थानाध्यक्ष, फरजन्द पाण्डेय को महुआखेड़ा चौकी प्रभारी, निर्मल लटवाल को बगवाड़ा चौकी प्रभारी तथा गोविन्द मेहता को गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अन्य कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
एसएसपी अजय गणपति ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से पुलिसिंग में कसावट आएगी, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
उत्तराखंड जागरण इस प्रशासनिक फेरबदल से जुड़ी पूरी तबादला सूची भी जल्द प्रकाशित करेगा।
