अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया नई मारुति विटारा ब्रेजा टर्बो का अनावरण
मारुति सुजुकी शोरूम लालकुआं में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
लालकुआं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सोमवार को लालकुआं स्थित मारुति सुजुकी शोरूम में कंपनी की नई मारुति विटारा ब्रेजा टर्बो का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर शोरूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नई गाड़ी की विशेषताओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में शोरूम के मैनेजर एवं पूर्व सैनिक ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण सिंह ने मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह लोटनी का स्वागत करते हुए नई विटारा ब्रेजा टर्बो के फीचर्स और आधुनिक तकनीक से अवगत कराया।

इस मौके पर वार्ड नंबर-2 के सभासद धन सिंह बिष्ट तथा वार्ड नंबर-7 के सभासद भुवन पांडे सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने नई गाड़ी का अवलोकन कर मारुति सुजुकी को शुभकामनाएं दीं।
