एसएसपी अजय गणपति आधी रात एक्शन मोड़ में! फर्जी लोकेशन बताने और ड्यूटी से गायब मिले 9 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज पड़े कोन से पुलिस कर्मी

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 उधम सिंह नगर 👉

एसएसपी अजय गणपति का आधी रात एक्शन! फर्जी लोकेशन बताने और ड्यूटी से गायब मिले 9 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बुधवार देर रात पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए स्वयं मैदान में उतरकर बड़ा औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने रात करीब 12:00 बजे से सुबह 3:00 बजे तक रुद्रपुर से लेकर कोतवाली जसपुर तक विभिन्न हाईवे चेकिंग प्वाइंट्स का निरीक्षण किया और पुलिस की सतर्कता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से फायरिंग की घटना के बाद आरोपियों के फरार होने की फ्लैश सूचना प्रसारित कराई। सूचना मिलते ही जिलेभर में पुलिस को अलर्ट कर व्यापक चेकिंग के निर्देश दिए गए, ताकि पुलिस के रिस्पांस टाइम और ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों की सक्रियता की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

औचक निरीक्षण के दौरान कई चेकिंग प्वाइंट्स पर एसएसपी को गंभीर लापरवाही मिली। कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट से नदारद पाए गए, जबकि कुछ ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपनी गलत लोकेशन बताकर गुमराह करने का प्रयास किया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक हरीश महर, आरक्षी कमल सिंह (कोतवाली कैलाखेड़ा), उपनिरीक्षक धीरेन्द्र परिहार, आरक्षी शैलेन्द्र सिंह, आरक्षी पूरन चन्द्र (कोतवाली बाजपुर), उपनिरीक्षक सुशील कुमार, मुख्य आरक्षी सिराज हुसैन, आरक्षी धर्मेन्द्र भारती और आरक्षी मोहन गिरी (कोतवाली आईटीआई) शामिल हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया कि ड्यूटी में लापरवाही, गलत सूचना देना और जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिसिंग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

error: Content is protected !!