बिंदुखत्ता निवासी आर्थिक मदद की आस में आनंद सिंह रावत, विधायक-मंत्री और सांसद से गुहार के बाद भी नहीं मिली सहायता

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
आर्थिक मदद की आस में आनंद सिंह रावत, विधायक-मंत्री और सांसद से गुहार के बाद भी नहीं मिली सहायता
बिंदुखत्ता। आर्थिक तंगी और गंभीर परिस्थितियों से जूझ रहे बिंदुखत्ता निवासी आनंद सिंह रावत ने आर्थिक सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। आनंद सिंह रावत का कहना है कि वह लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट समेत सरकार के समक्ष कई बार आर्थिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है।
आनंद सिंह रावत, पुत्र बच्चे सिंह रावत, निवासी 3842 ए, राजीव नगर, कार रोड, प्रथम ढलान चौकी, बिंदुखत्ता, गागा, नैनीताल ने अपने प्रार्थना पत्र में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

बिंदुखत्ता निवासी आर्थिक मदद की आस में आनंद सिंह रावत, विधायक-मंत्री और सांसद से गुहार के बाद भी नहीं मिली सहायता बिंदुखत्ता निवासी आर्थिक मदद की आस में आनंद सिंह रावत, विधायक-मंत्री और सांसद से गुहार के बाद भी नहीं मिली सहायता

आवेदन में उन्होंने अपनी कठिन आर्थिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों से तत्काल सहयोग की अपील की है।
रावत के अनुसार, आर्थिक संकट के कारण उनके सामने परिस्थितियां लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं। उन्होंने पूर्व में भी अपनी समस्या को लेकर संबंधित जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए, लेकिन अभी तक सहायता स्वीकृत नहीं हुई है।

बिंदुखत्ता निवासी आर्थिक मदद की आस में आनंद सिंह रावत, विधायक-मंत्री और सांसद से गुहार के बाद भी नहीं मिली सहायता बिंदुखत्ता निवासी आर्थिक मदद की आस में आनंद सिंह रावत, विधायक-मंत्री और सांसद से गुहार के बाद भी नहीं मिली सहायता
विधायक और सांसद से लेकर सरकार तक गुहार लगाने के बावजूद मदद नहीं मिलने से आनंद सिंह रावत निराश हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों और सरकार से उन्हें काफी उम्मीद है और यदि आर्थिक सहायता मिलती है तो उन्हें मौजूदा संकट से उबरने में बड़ी राहत मिल सकती है।

बिंदुखत्ता निवासी आर्थिक मदद की आस में आनंद सिंह रावत, विधायक-मंत्री और सांसद से गुहार के बाद भी नहीं मिली सहायता


उन्होंने एक बार फिर लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सांसद अजय भट्ट और प्रदेश सरकार से मानवीय आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
नोट: पहचान संबंधी दस्तावेज में दर्ज आधार संख्या को सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया गया है।