अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
चुनाव से पहले कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, यशपाल आर्य ने 70 से अधिक लोगों को दिलाई सदस्यता; वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा रहे मौजूद
हल्द्वानी। चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भवाली क्षेत्र के 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नए सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार की पत्नी एवं भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी भी शामिल रहीं।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा भी मौजूद रहे। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के कांग्रेस से जुड़ने से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सक्रियता के साथ काम करने की अपील की।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, गणेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

