अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉बिंदुखत्ता में अवैध शराब का खुलासा
चौकी प्रभारी गौरव जोशी की टीम का बड़ा एक्शन: फास्ट फूड की दुकान से 59 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
लालकुआं। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने फास्ट फूड की दुकान की आड़ में कथित रूप से शराब बेचने के मामले का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पेटियों में 59 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देसी शराब बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम को चेकिंग और गश्त के दौरान यह सफलता मिली।
13 सितंबर 2026 को बिंदुखत्ता चौकी पुलिस संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग, गश्त और कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान पुलिस ने चित्रकूट, तिवारी नगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी विजय भट्ट पुत्र जय दत्त भट्ट को उसकी भट्ट फास्ट फूड दुकान के काउंटर से शराब के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दो पेटियों में कुल 59 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, फास्ट फूड दुकान की आड़ में शराब की बिक्री किए जाने की सूचना के बाद चेकिंग की गई थी। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 136/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
चौकी प्रभारी गौरव जोशी की टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव जोशी की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, दयाल नाथ और वीरेन्द्र रौतेला शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से शराब बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

