धाकड़ धामी सरकार मे किसानों बड़ी सौगात:सीधे खातों में पहुंचा 65 करोड़

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉

उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान मेला एवं किसान दिवस के अवसर पर किसानों को बड़ी राहत और सौगात मिली। इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के 88 हजार किसानों को 65 करोड़ 12 लाख रुपये की बीमा राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में हस्तांतरित की।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने उत्तराखंड के कृषि और बागवानी क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से मुक्तेश्वर में ‘क्लीन प्लांट सेंटर’ स्थापित किया जाएगा, जिससे किसानों को कीवी, सेब, माल्टा और नींबू वर्ग की उच्च गुणवत्ता वाली पौध उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना के तहत 90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट देने की घोषणा की गई।

 

error: Content is protected !!