अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
टांडा रेंज वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, स्वार में एक लाख की अवैध सागौन लकड़ी बरामद
रुद्रपुर उधम सिंह नगर रामपुर/स्वार। टांडा रेंज वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक लाख रुपये कीमत की सागौन (टीक) की अवैध लकड़ी बरामद की है। यह कार्रवाई वन क्षेत्राधिकारी श्री रूप नारायण गौतम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार 26 जून 2026 को दोपहर करीब 2 बजे टांडा रेंज की वन विभाग टीम ने जनपद रामपुर के स्वार क्षेत्र स्थित नन्हे के फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से सागौन प्रजाति के गिल्टे बरामद किए गए।
वन विभाग की टीम ने बरामद वन उपज को विधिवत कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वन क्षेत्र कार्यालय पीपल पड़ाव में दाखिल किया जा रहा है।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद सागौन की लकड़ी का बाजार मूल्य लगभग एक लाख रुपये है। वन विभाग द्वारा लकड़ी के वास्तविक कटान स्थल और स्रोत का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में पी.सी. जोशी (वन क्षेत्राधिकारी), सुरेंद्र सिंह (वन दारोगा), अनंगपाल (वन आरक्षी), कैलाश सिंह, नरेंद्र कुशवाहा, दिनेश पाठक एवं वाहन चालक अंकित सहित टांडा रेंज वन विभाग की टीम शामिल रही।
वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
टांडा रेंज वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, स्वार में एक लाख की अवैध सागौन लकड़ी बरामद
