एसएसपी अजय गणपति की रणनीति का असर: रुद्रपुर किच्छा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, नेपाल भागने की फिराक में दो आरोपी गिरफ्तार:देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 किच्छा 👉
एसएसपी अजय गणपति की रणनीति का असर: रुद्रपुर किच्छा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, नेपाल भागने की फिराक में दो आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया विवाद बनी खूनी रंजिश की वजह, फायरिंग कर युवक विक्रान्त की हत्या करने वालों पर पुलिस का शिकंजा
रुद्रपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में किच्छा पुलिस ने सनसनीखेज फायरिंग हत्याकांड का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस टीम ने धाधा फार्म क्षेत्र से दबोच लिया।


पुलिस के मुताबिक 25 जून 2026 को थाना किच्छा क्षेत्र के महराया लालपुर रोड पर 6-7 युवकों ने विक्रान्त नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले में मृतक की माता श्रीमती कंचन पत्नी विकास, निवासी हरि मंदिर गली, मेन बाजार रुद्रपुर की तहरीर पर थाना किच्छा में मुकदमा संख्या 228/2026 धारा 109(1)/191(3) बीएनएस के तहत बंटी ठाकुर समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मृतक की मौत के बाद मुकदमे में धारा 103 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
सोशल मीडिया विवाद बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मृतक विक्रान्त और उनके बीच सोशल मीडिया पर लगातार बयानबाजी हो रही थी, जिसके चलते आपसी रंजिश बढ़ गई थी। इसी विवाद के चलते मौका पाकर विक्रान्त पर फायरिंग की गई।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में
वरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रामेश्वरपुर, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष।
सुशील पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिमला पिस्तौर, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 24 वर्ष।
को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर वर्तमान में घायल अवस्था में उपचाराधीन है, जिसकी चोटों की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश और आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।
पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में
व0उ0नि0 अनुराग सिंह
उ0नि0 विजय सिंह
उ0नि0 दीपक जोशी
अपर उपनिरीक्षक जगदीश मेहरा
अपर उपनिरीक्षक संतोष
कांस्टेबल प्रशांत नेगी
कांस्टेबल दीपक बोरा
शामिल रहे।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा
“जनपद में अपराध करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। किसी भी अपराध में शामिल अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

error: Content is protected !!