आईजी निवेदिता कुकरेती के ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा वार: हल्द्वानी में 1.121 किलो अवैध चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
आईजी निवेदिता कुकरेती के ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा वार: हल्द्वानी में 1.121 किलो अवैध चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी, 14 जुलाई 2026।
“लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत कुमायूँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमायूँ श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एसओटीएफ कुमायूँ एवं कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने 1.121 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को गांधी इंटर कॉलेज रोड, तरणताल के निकट हल्द्वानी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.121 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिकेत बाल्मीकि (32 वर्ष) पुत्र हरकेश बाल्मीकि, निवासी गांधीनगर, वार्ड नंबर-27, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई को परिक्षेत्रीय एसओटीएफ कुमायूँ एवं कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह चरस कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था।
आईजी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कुमायूँ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा एवं मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि नशा मुक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को जनसहयोग से साकार किया जा सके।

error: Content is protected !!