एसएसपी अजय गणपति का ऐतिहासिक एक्शन: ऊधम सिंह नगर में 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस चिन्हित, 119 हथियार जब्ती के दायरे में:देखें इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन: ऊधम सिंह नगर में 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस चिन्हित, 94 लाइसेंस कब्जे में, 119 हथियार जमा
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापक सत्यापन अभियान चलाया है।

अभियान के दौरान 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस चिन्हित किए गए, 94 लाइसेंस पुलिस ने कब्जे में लिए तथा 119 शस्त्र संबंधित थानों में जमा कराए गए हैं।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर 25 जून 2026 को जनपद स्तर पर तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों को बाहरी राज्यों एवं अन्य जनपदों से जारी शस्त्र लाइसेंसों की पहचान, सत्यापन और उनकी वैधानिकता की जांच का जिम्मा सौंपा गया। अभियान के तहत पूरे जिले में अब तक 678 शस्त्र लाइसेंस सत्यापन के लिए चिन्हित किए गए, जिनमें से 626 का सत्यापन पूरा कर लिया गया है, जबकि 52 लाइसेंसों का सत्यापन अभी शेष है।

यह कार्रवाई उस मामले के बाद शुरू की गई जिसमें 11 जून 2026 को कोतवाली कुंडा में दर्ज मुकदमे के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अवैध शस्त्र और दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए थे। विवेचना में सामने आया कि ऊधम सिंह नगर में कई लोग बाहरी राज्यों और अन्य जनपदों से जारी संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर हथियार रख रहे हैं।
अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बाजपुर में हुई, जहां 39 संदिग्ध लाइसेंस कब्जे में लेकर 43 शस्त्र जमा कराए गए। इसके अलावा केलाखेड़ा में 9 लाइसेंस और 12 शस्त्र, गदरपुर में 10 लाइसेंस और 13 शस्त्र, सितारगंज में 6 लाइसेंस और 9 शस्त्र, नानकमत्ता में 7 लाइसेंस और 7 शस्त्र, काशीपुर में 7 लाइसेंस और 10 शस्त्र तथा जसपुर में 3 लाइसेंस और 5 शस्त्र पुलिस ने कब्जे में लिए। अन्य थाना क्षेत्रों में भी संदिग्ध लाइसेंसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार सभी संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की वैधानिकता, निर्गमन प्रक्रिया और दस्तावेजों की गहन जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ऊधम सिंह नगर में फर्जी, संदिग्ध अथवा नियम विरुद्ध तरीके से प्राप्त किए गए शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अवैध हथियारों व फर्जी लाइसेंसों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं है।

error: Content is protected !!