धाकड़ धामी का पत्रकारों के लिए बड़ा तोहफा: हल्द्वानी में बनेगा कुमाऊं का हाईटेक मीडिया सेंटर

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 CM धामी देंगे कुमाऊं के पत्रकारों को बड़ी सौगात, हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर
Pushkar Singh Dhami सोमवार को हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के पत्रकारों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हल्द्वानी में प्रस्तावित अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास करेंगे। लंबे समय से कुमाऊं के पत्रकार जिस मीडिया सेंटर की मांग कर रहे थे, अब वह सपना साकार होने जा रहा है।
हल्द्वानी में ब्लॉक कार्यालय के ठीक बगल में बनने वाला यह तीन मंजिला मीडिया सेंटर करीब 6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मार्च 2027 तक यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी कर ली जाएगी।
इस अत्याधुनिक मीडिया सेंटर में पत्रकारों के बैठने के लिए विशाल हॉल, कार्य करने के लिए आधुनिक केबिन, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, लाइब्रेरी, कैंटीन और स्टूडियो जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही डीजी सूचना का कैंप कार्यालय तथा सूचना विभाग के मंडल स्तरीय अधिकारी का कार्यालय भी इसी भवन में संचालित किया जाएगा।
मीडिया सेंटर बनने के बाद कुमाऊं के छह जिलों के पत्रकारों को सूचना विभाग से जुड़े कार्यों के लिए बार-बार देहरादून सूचना मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे कुमाऊं क्षेत्र के अखबारों, पत्र-पत्रिकाओं और टेलीविजन पत्रकारों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इससे पहले भारत-नेपाल सीमा से लगे टनकपुर में भी मीडिया सेंटर निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर चुके हैं। अब हल्द्वानी में बनने जा रहा यह मीडिया सेंटर कुमाऊं की मीडिया गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

error: Content is protected !!