गोला नदी के तटबंधों को लेकर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, बरसात से पहले सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने को लेकर कहीं यह बड़ी बात देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 हल्द्वानी नैनीताल 👉

गोला नदी के तटबंधों को लेकर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, बरसात से पहले सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश

नैनीताल हल्द्वानी नैनीताल। लालकुआ आगामी बरसाती सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। गोला नदी के किनारे बने तटबंधों की सुरक्षा और संभावित खतरे वाले क्षेत्रों को लेकर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि बरसात शुरू होने से पहले सभी सुरक्षा कार्य समय पर पूरे किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि गोला नदी के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग एवं संबंधित एजेंसियों को तटबंधों की मजबूती का स्थलीय निरीक्षण कर कमजोर स्थानों को तत्काल चिन्हित कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को भी कहा गया है।

डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में गोला नदी के जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में खतरे की स्थिति बनी थी, इसलिए इस बार पहले से व्यापक तैयारी की जा रही है।

उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश देते हुए राहत एवं बचाव उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को जागरूक करने और संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में समय रहते सूचना तंत्र मजबूत करने पर भी जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल आपदा आने के बाद राहत देना नहीं, बल्कि पहले से प्रभावी तैयारी कर किसी भी संभावित संकट को टालना है। बरसाती सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

error: Content is protected !!