कुमाऊ आईजी रिद्धिम अग्रवाल और कप्तान मंजूनाथ के मिशन ड्रग फ्री अभियान में बड़ी कार्रवाई, 02 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 कुमाऊ आईजी रिद्धिम अग्रवाल और कप्तान मंजूनाथ के मिशन ड्रग फ्री अभियान में बड़ी कार्रवाई, 02 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
स्थान : हल्द्वानी, नैनीताल
रिपोर्ट : अजय अनेजा
हल्द्वानी।
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 02 किलो से अधिक अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

 


पुलिस के मुताबिक आईजी रिद्धिम अग्रवाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान जगन्नाथ कॉलोनी स्थित विजन फ्यूचर कोचिंग के पास गली से पुलिस ने इन्द्रजीत सिंह पुत्र स्व. नारायण दास निवासी हरिपुर कर्नल वार्ड, टेड़ी पुलिया काठगोदाम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 02 किलो 14 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 63/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गमले बेचने का कार्य करता है और मजदूरी भी करता है। पुलिस अब चरस सप्लाई करने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, कांस्टेबल टीका राम, एसओजी के कांस्टेबल अशोक रावत और भानु प्रताप शामिल रहे।

बाईट एसपी मंजूनाथ टी सी

error: Content is protected !!