अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 प्रतिष्ठित पत्रकार अजय अनेजा की पुत्री शिफाली अनेजा ने इंटरमीडिएट में हासिल किए 88% अंक, बढ़ाया लालकुआं का मान
लालकुआं/नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में लालकुआं निवासी प्रतिष्ठित पत्रकार अजय अनेजा की पुत्री शिफाली अनेजा ने शानदार सफलता हासिल करते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शिफाली की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शिफाली ने Rainbow Public School में अध्ययन करते हुए यह उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शुभचिंतकों और परिचितों ने शिफाली एवं उनके परिवार को बधाइयाँ दीं।
शिफाली अनेजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और स्कूल प्रबंधन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर छात्र सफलता हासिल कर सकता है।
वहीं पत्रकार अजय अनेजा ओर माता सिमा अनेजा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और लगन ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि शिफाली ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी शिफाली अनेजा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे लालकुआं क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।
प्रतिष्ठित पत्रकार अजय अनेजा की पुत्री शिफाली अनेजा ने इंटरमीडिएट में हासिल किए 88% अंक, बढ़ाया लालकुआं का मान बधाई देने वालों का लगा तांता
