एसएसपी मंजूनाथ टी सी के निर्देश पर बड़ा एक्शन: रामनगर पुलिस ने ₹20 हजार के इनामी को तमंचे समेत पकड़ा

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
फायरिंग मामले में फरार ₹20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचों के साथ दो आरोपी दबोचे
रामनगर। फायरिंग और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे ₹20 हजार के इनामी आरोपी को रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के साथ एक अन्य युवक को भी अवैध तमंचों के साथ पकड़ा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को रामनगर निवासी सुभाष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और हत्या के इरादे से फायरिंग की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले में नामजद आरोपी विशाल पासवान पुत्र उमेश पासवान निवासी टांडा मल्लू, रामनगर लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने उस पर ₹20 हजार का इनाम घोषित किया था।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर चोरपानी क्षेत्र के एक खाली मैदान से आरोपी विशाल पासवान को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। मौके पर मौजूद अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह रावत निवासी ग्राम बसई, पीरूमदारा रामनगर को भी पुलिस ने एक अन्य अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
विशाल पासवान पुत्र उमेश पासवान, निवासी टांडा मल्लू, रामनगर (₹20 हजार इनामी)
अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह रावत, निवासी बसई पीरूमदारा, रामनगर
बरामदगी: दो अवैध तमंचे।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक गणेश जोशी सहित रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल के जवान शामिल रहे।

error: Content is protected !!