अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 पंतनगर 👉 कनिष्का भट्ट ने 93% अंक हासिल कर पंतनगर का बढ़ाया मान
पंतनगर। जवाहरनगर, पंतनगर की होनहार छात्रा कनिष्का भट्ट ने CBSE बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।
कनिष्का भट्ट, श्री प्रकाश चंद्र भट्ट एवं श्रीमती सरिका भट्ट की सुपुत्री हैं तथा वह Lemart Senior Secondary School की छात्रा हैं। अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के दम पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
विशेष बात यह है कि कनिष्का इससे पूर्व भी 10वीं कक्षा की CBSE बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। लगातार शानदार परिणामों से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।
कनिष्का की सफलता पर परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। शिक्षकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कनिष्का की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
कनिष्का भट्ट ने 93% अंक हासिल कर पंतनगर का बढ़ाया मान
