लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: काउंटिंग के दौरान चुनाव अधिकारी गश खाकर गिरे, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 मतगणना के बीच बड़ा हंगामा: चुनाव अधिकारी अचानक बेहोश होकर गिरे, व्यापार मंडल चुनाव स्थल पर मची अफरा-तफरी
लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठनात्मक चुनाव की मतगणना के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सहायक चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह नयाल अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। भीषण गर्मी और लगातार चल रही चुनावी व्यस्तताओं के बीच हुई इस घटना से मतगणना स्थल पर मौजूद व्यापारी नेताओं, प्रत्याशियों और समर्थकों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मतगणना का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था कि तभी सहायक चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह नयाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तत्काल उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार के रूप में सीपीआर देने का प्रयास किया।
इसके बाद उन्हें तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अचानक हुई इस घटना से मतगणना स्थल पर करीब 10 मिनट तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर मतगणना की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई।

घटना के बाद व्यापारियों और उपस्थित लोगों ने देवेंद्र सिंह नयाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, भीषण गर्मी के बीच चुनावी ड्यूटी में लगे लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई गई।
वीडियो में देखें — मतगणना के दौरान चुनाव अधिकारी के बेहोश होने के बाद कैसे मचा हड़कंप।

error: Content is protected !!