“टांडा रेंज में हाथियों का कहर: दो लोगों को कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत”

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 🐘
लालकुआं/तराई।
तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में बुधवार को दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जंगली हाथियों के हमले में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना टांडा रेंज के अंतर्गत साफ पटानी क्षेत्र की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय दोनों व्यक्ति जंगल क्षेत्र के पास मौजूद थे, तभी अचानक हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया। इससे पहले कि वे संभल पाते, हाथियों ने हमला कर दिया और दोनों को बुरी तरह कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला इतना तेज और भयावह था कि दोनों को बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। वन कर्मियों द्वारा हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है ताकि आगे कोई और हादसा न हो।
इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही रहती है, लेकिन इस तरह की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
वन विभाग के अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, प्रशासन द्वारा भी लोगों से जंगल के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।
(समाचार जारी… )

error: Content is protected !!