अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 हल्द्वानी 👉 नैनीताल 👉
लालकुआं-हल्द्वानी-नैनीताल में ‘VIP कल्चर’ का खेल बेखौफ! गाड़ियों पर पुलिस-प्रेस लिखकर रौब झाड़ने वालों पर कब कार्रवाई करेगा परिवहन विभाग और प्रशासन?
हूटर, फ्लैश लाइट और फर्जी रसूख के सहारे सड़क पर दौड़ रहे वाहन, नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल
लालकुआं, हल्द्वानी और नैनीताल की सड़कों पर गाड़ियों पर वीआईपी, पुलिस, प्रेस, वकील समेत कई तरह के पहचान चिन्ह लगाकर चलने का चलन लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। कई वाहन चालक अपनी गाड़ियों में हूटर, तेज चमकने वाली लाइटें और अलग-अलग संकेत लगाकर खुद को खास दिखाने की कोशिश करते नजर आते हैं।
सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे वाहनों पर परिवहन विभाग और प्रशासन की नजर कब पड़ेगी? क्या सिर्फ गाड़ी पर कोई पद या पहचान लिख देने से नियम बदल जाते हैं? क्या ऐसे वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों से छूट मिल जाती है?
लालकुआं से हल्द्वानी और नैनीताल तक सड़कों पर दौड़ रहे ऐसे वाहनों को लेकर आम लोगों में भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति वास्तव में किसी जिम्मेदार पद पर है तो उसे कानून का पालन करने में सबसे आगे रहना चाहिए, न कि पहचान का सहारा लेकर सड़क पर दबदबा बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
अब देखना होगा कि परिवहन विभाग और प्रशासन कब इस दिखावे और नियमों की अनदेखी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाता है।
