धाकड़ धामी के ‘नशा मुक्त देवभूमि’ मिशन को पंतनगर पुलिस और एसएसपी अजय गणपति का बड़ा प्रहार, 10 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 पंतनगर 👉
ऑपरेशन प्रहार के तहत एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस बरामद
02 मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत करीब 10 लाख रुपये
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस लगातार प्रभावी अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के नेतृत्व में जनपद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एएनटीएफ ऊधम सिंह नगर एवं पंतनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस, दो मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन वैभव सैनी एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर डी.आर. वर्मा के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 03 जून 2026 को रेलवे फाटक के आगे सैनिक फार्म जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त सुमित सिंह चमयाल के कब्जे से 01 किलो 43 ग्राम तथा योगेश लमगड़िया के कब्जे से 107 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना पंतनगर में एफआईआर संख्या 107/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद चरस उन्हें नीरज बिष्ट निवासी केदारनाथ, थाना पाटी, जनपद चम्पावत द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और सप्लायर सहित अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
01 किलो 43 ग्राम अवैध चरस (सुमित सिंह चमयाल से)
107 ग्राम अवैध चरस (योगेश लमगड़िया से)
कुल 01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस
02 मोबाइल फोन
तस्करी में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल
गिरफ्तार आरोपी
सुमित सिंह चमयाल पुत्र भुवन सिंह चमयाल, निवासी ग्राम पखोंटी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत।
योगेश लमगड़िया पुत्र गोपाल लमगड़िया, निवासी कटना, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल।
एसएसपी अजय गणपति का सख्त संदेश
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक मनोज रतूड़ी, प्रभारी एएनटीएफ
उप निरीक्षक नन्दन रावत, प्रभारी थानाध्यक्ष पंतनगर
उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट, एएनटीएफ रुद्रपुर
उप निरीक्षक हेमन्त कठेत, चौकी प्रभारी सिडकुल
मुख्य आरक्षी हरीश बिष्ट
मुख्य आरक्षी भुवन चन्द्र पाण्डेय, एएनटीएफ
महिला आरक्षी सीपी कल्पना नेगी, एएनटीएफ
इस सफल कार्रवाई को ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करी के विरुद्ध चल रही मुहिम की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पंतनगर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

error: Content is protected !!