तमंचे के दम पर लूट मचाने वाला शकील मियां गिरफ्तार, एसएसपी अजय गणपति की सख्ती से पूरा गैंग सलाखों के पीछे देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 पुलभट्टा 👉एसएसपी अजय गणपति की सख्ती से टूटा लुटेरों का गैंग, पुलभट्टा पुलिस ने तीसरे आरोपी शकील मियां को भी दबोचा

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट और मोटरसाइकिल चोरी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पूर्ण खुलासा करते हुए मामले के तीसरे और अंतिम वांछित आरोपी शकील मियां को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। फरार चल रहे तीसरे आरोपी शकील मियां की तलाश लगातार की जा रही थी। गुरुवार को थाना पुलभट्टा पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से लूट में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, लूटे गए जेवरात तथा 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया था और तमंचे के बल पर नकदी व जेवरात लूट लिए थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलभट्टा पुलिस की लगातार कार्रवाई ने पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील मियां पुत्र हसीन मियां निवासी लोहार नगला, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराधियों, लुटेरों और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बरामदगी

01 अवैध तमंचा 315 बोर

01 जिंदा कारतूस

01 चोरी की मोटरसाइकिल

कान के रिंग और पायल

₹30,000 नकद

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल संजू राम और कांस्टेबल मनोज मेहरा शामिल रहे।

error: Content is protected !!