खुलेआम बिक रही जहरीली शराब, सूत्र आबकारी विभाग सिर्फ दिखावे की कार्रवाई में व्यस्त!”

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 कुमाऊं 👉 

“खुलेआम बिक रही जहरीली शराब, आबकारी विभाग सिर्फ दिखावे की कार्रवाई में व्यस्त!”

लालकुआं/हल्द्वानी।

जहां एक ओर आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ बड़े एक्शन का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। लालकुआं, हल्द्वानी और बिंदुखत्ता क्षेत्र में खुलेआम अवैध और संदिग्ध गुणवत्ता की शराब बेची जा रही है, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

सूत्रों के अनुसार बिंदुखत्ता, कुलयालपुर, लालदाठ रोड, चोरगलिया और लामाचोर जैसे क्षेत्रों में घर-घर और दुकान-दुकान पर अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद आबकारी विभाग सिर्फ खानापूर्ति करता नजर आता है।

हाल ही में 109 पव्वे शराब जब्त कर एक आरोपी की गिरफ्तारी को विभाग बड़ी सफलता के रूप में पेश कर रहा है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि जब इतने बड़े पैमाने पर अवैध शराब बिक रही है, तो यह कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरा जैसी क्यों लग रही है?

ग्रामीणों का कहना है कि जहरीली और घटिया शराब पीने से कई लोगों की तबीयत खराब हो चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं की जा रही। आरोप यह भी है कि जब जनता आवाज उठाती है, तभी दिखावे के लिए छोटी-मोटी कार्रवाई कर दी जाती है, जिससे असली कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ता।

स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्च अधिकारियों से सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके और आम जनता की सेहत से खिलवाड़ बंद हो।

error: Content is protected !!