अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
सूत्रों का दावा: हल्दूचौड़ इंडियन ऑयल डिपो के आसपास तेल चोरी का खेल! टैंकरों से पेट्रोल-डीजल निकालकर खुले बाजार में बिक्री के आरोप
ढाबों और चाय की दुकानों पर 50-60 रुपये लीटर बिक रहा दो नंबर का तेल, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल
हल्दूचौड़। इंडियन ऑयल डिपो हल्दूचौड़ के आसपास पेट्रोल और डीजल की कथित चोरी और अवैध बिक्री का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार तेल टैंकरों से कथित रूप से तेल निकालकर उसे आसपास के ढाबों, चाय की दुकानों और अन्य स्थानों पर बेचा जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह खुलेआम दो नंबर का पेट्रोल और डीजल उपलब्ध हो जाता है, जिसे बाजार कीमत से काफी कम दाम पर बेचा जा रहा है। इससे जहां अधिकृत पेट्रोल पंपों को नुकसान पहुंचने की आशंका है, वहीं सरकार को भी राजस्व हानि होने की बात कही जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर टैंकरों से तेल चोरी का यह कथित खेल कैसे चल रहा है और इसमें किन लोगों की भूमिका है। इंडियन ऑयल डिपो जैसे महत्वपूर्ण स्थान के आसपास इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन, पूर्ति विभाग और संबंधित एजेंसियां इस मामले में कब जांच शुरू करती हैं और अवैध तेल कारोबार पर क्या कार्रवाई की जाती है।
सूत्रों का दावा: हल्दूचौड़ इंडियन ऑयल डिपो के आसपास तेल चोरी का खेल! टैंकरों से पेट्रोल-डीजल निकालकर खुले बाजार में बिक्री के आरोप
