देखिए 👉👉शराबी चढ़ा टावर पर परिजन हुए परेशान पुलिस ने बामुश्किल उतारा

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

देखिए 👉👉शराबी चढ़ा टावर पर परिजन हुए परेशान पुलिस ने बामुश्किल उतारा

हरिद्वार के धनपुरा गांव में एक युवक शराब के नशे में 50 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित उतारा।पुलिस के मुताबिक टावर पर चढ़ने वाले 27 वर्षीय युवक का नाम ललित है जो पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव का ही रहने वाला है। मंगलवार शाम को युवक की परिजनों से अनबन हो गई और गुस्से में आकर वो गांव के पास लगे टावर के ऊपर चढ़ गया।युवक को टावर के उपर चढ़ा देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश की। काफी देर की मशक्कत के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। युवक इतना नशे में था कि टावर के टॉप पर ही नशे में झूमता हुआ नजर आया. पथरी क्षेत्र में परिवार से नाराज होकर टावर पर चढ़ने और जान जोखिम में डालने का यह कोई पहला मामला नहीं है. करीब दस दिन पूर्व भी इसी तरह एक युवक नशा करके अपने परिजनों से नाराज हो गया और टावर की चोटी पर चढ़ गया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और कड़ी मशक्कत कर उसे नीचे उतारा गया।इसके बाद मंगलवार को फिर से वही सीन दोहराया गया. फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार युवक दूसरा था, लेकिन टावर पर चढ़ने की ऐसी दूसरी घटना है।