हल्द्वानी में एलपीजी आपूर्ति सुचारू करने को यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
हल्द्वानी में एलपीजी आपूर्ति सुचारू करने को यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

हल्द्वानी में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू कराने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।


प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता
ओं का कहना था कि लगातार गैस की किल्लत बनी हुई है और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उनका आरोप था कि बुकिंग कराने के बाद भी गैस एजेंसियां तय समय सीमा में डिलीवरी नहीं कर रही हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
यूथ कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मांग की कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत सुचारू किया जाए और लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी और आश्वासन दिया कि गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

error: Content is protected !!