विजय रोहित दुमका के आवास पर युवा मोर्चा की नई टीम का स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
विजय रोहित दुमका के आवास पर युवा मोर्चा की नई टीम का स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
हल्दूचौड़। भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका के आवास पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष पवन दुमका, मानस तिवारी तथा मंडल आईटी संयोजक प्रद्युमन दुमका ने शिष्टाचार भेंट कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।


कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की ताकत है और युवाओं का जोश, ऊर्जा एवं समर्पण भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी रहेंगे।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से सराबोर रहा। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।

 

 

error: Content is protected !!