डीएफओ रामनगर प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशन में मानसून गश्त तेज, रामनगर-बैलपड़ाव-बन्नाखेड़ा के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
डीएफओ रामनगर प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशन में मानसून गश्त तेज, रामनगर-बैलपड़ाव-बन्नाखेड़ा के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन

रामनगर। मानसून के दौरान वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर डीएफओ रामनगर प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशन में गुरुवार को रामनगर वन प्रभाग में लंबी दूरी का संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी, रामनगर रेंज के नेतृत्व में रामनगर, बैलपड़ाव और बन्नाखेड़ा रेंज के वन कर्मियों ने संवेदनशील वन क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया।
गश्ती अभियान की शुरुआत रामनगर रेंज की पापड़ी बीट से हुई। इसके बाद टीम ने कोसी नदी पार करते हुए ज्वालावन बीट, बैलपड़ाव रेंज तथा बन्नाखेड़ा रेंज के विभिन्न वन क्षेत्रों में पैदल गश्त कर जंगलों का गहन निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान अवैध पेड़ कटान, अवैध शिकार तथा अन्य वन अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी की गई। वन्यजीवों की मौजूदगी से जुड़े संकेतों का भी अवलोकन किया गया। गश्त के दौरान M-STrIPES App के माध्यम से सभी आवश्यक जानकारियां और गश्त का डेटा भी दर्ज किया गया।
वन विभाग ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार की संयुक्त लंबी दूरी की गश्त लगातार जारी रहेगी। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि वन अपराधों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!