अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, लालकुआं में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
लालकुआं। पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस सहित रोजमर्रा की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जनों ने सड़क पर उतरकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ने से घर का बजट बिगड़ चुका है, जबकि बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और महंगाई पर नियंत्रण लगाने, पेट्रोल-डीज़ल व गैस के दाम कम करने तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल और राजेंद्र खानवाल ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द जनता को राहत नहीं दी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
