लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में गरमाई सियासत, संगठन मंत्री पद के उम्मीदवार करीम खान ने झोंकी पूरी ताकत: देखें इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में गरमाई सियासत, संगठन मंत्री पद के उम्मीदवार करीम खान ने झोंकी पूरी ताकत
लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव को लेकर बाजार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संगठन मंत्री पद के उम्मीदवार करीम खान लगातार व्यापारियों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। “जय व्यापार, जय व्यापारी” के नारे के साथ मैदान में उतरे करीम खान को व्यापारियों का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।


करीम खान ने कहा कि यदि व्यापारियों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो वह व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की आवाज को प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
बाजार क्षेत्र में लगाए गए पोस्टर और जनसंपर्क अभियान के जरिए करीम खान लगातार व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं। आगामी 31 मई को होने वाले चुनाव को लेकर व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। करीम खान ने सभी व्यापारियों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

error: Content is protected !!