अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 उधम सिंह नगर 👉
SSP अजय गणपति की सख्त रणनीति से मंदिर चोरों पर बड़ा प्रहार, तीन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशन में जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काशीपुर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के अपराधमुक्त एवं भयमुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के तहत SSP अजय गणपति की प्रभावी रणनीति और कड़ी निगरानी में काशीपुर पुलिस ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत मंदिरों में चोरी की वारदातों की गहन जांच की गई, जिसके बाद तीन अलग-अलग मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ।
जांच के दौरान पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी की भूमिका भी सामने आई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। बरामद सामान में मंदिरों से चोरी किए गए कीमती धार्मिक एवं धातु के सामान शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार धार्मिक स्थलों में चोरी की घटनाएं आमजन की आस्था से जुड़ी होती हैं, इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
SSP अजय गणपति ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा और आस्था की रक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस सफल कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए राहत व्यक्त की है।
