आईजी रिद्धिम अग्रवाल को कुमाऊँ पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट नेतृत्व को किया नमन

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/सीसीटीएनएस/एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय देहरादून के पद पर स्थानांतरण होने पर कुमाऊँ परिक्षेत्र पुलिस परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में परिक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में कुमाऊँ पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, पुलिस आधुनिकीकरण तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

अपने कार्यकाल के दौरान आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों के कल्याण और आमजन के साथ पुलिस के बेहतर संबंध स्थापित करने की दिशा में कई अभिनव पहलें कीं। उनके नेतृत्व में कुमाऊँ परिक्षेत्र पुलिस ने कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं समन्वय को और अधिक मजबूत बनाया।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भावुक माहौल के बीच सभी ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

कुमाऊँ पुलिस परिवार ने कहा कि श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल का मार्गदर्शन, संवेदनशील नेतृत्व और कार्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

फोटो कैप्शन:

आईजी रिद्धिम अग्रवाल को स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई देते कुमाऊँ परिक्षेत्र पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी।

error: Content is protected !!