अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
डॉ. डी.सी. पसबोला बने राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी सेवा संघ, उत्तराखंड के स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर
देहरादून, 08 जून। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी सेवा संघ, उत्तराखंड (पंजीकृत) की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों, मीडिया समन्वय एवं सूचनाओं के प्रभावी प्रसारण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डॉ. दिनेश चन्द्र पसबोला (डॉ. डी.सी. पसबोला), चिकित्सा अधिकारी, देहरादून को स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर नामित किया गया है।
इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कोहली एवं महासचिव डॉ. हरदेव सिंह रावत द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। जारी पत्र में कहा गया है कि प्रांतीय कार्यकारिणी ने संगठन एवं विभागीय हितों को जनसामान्य तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए यह महत्वपूर्ण दायित्व डॉ. पसबोला को सौंपा है।

स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर के रूप में डॉ. दिनेश चन्द्र पसबोला संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों, प्रेस विज्ञप्तियों, जनसंपर्क गतिविधियों तथा मीडिया समन्वय से जुड़े कार्यों का संचालन करेंगे। साथ ही वह प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशन में संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों के प्रभावी प्रचार-प्रसार का कार्य भी करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कोहली और महासचिव डॉ. हरदेव सिंह रावत ने कहा कि डॉ. पसबोला के अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं संगठनात्मक दक्षता से संघ को नई ऊर्जा मिलेगी तथा विभागीय एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से समाज और मीडिया के माध्यम से सामने लाने में सहायता मिलेगी।
संघ की ओर से डॉ. दिनेश चन्द्र पसबोला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई है।
