हल्द्वानी गोरा पड़ाव में रॉन्ग साइड से आए केंटर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक बनी आग का गोला; लालकुआं वार्ड नंबर-4 मस्जिद मोहल्ला के दो युवक गंभीर घायल :देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

गोरा पड़ाव में रोंग साइड से आए केंटर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक बनी आग का गोला; वार्ड नंबर-4 मस्जिद मोहल्ला के दो युवक गंभीर घायल

 

हल्द्वानी 👉 गोरा पड़ाव -राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरापड़ाव क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोंग साइड से आ रहे तेज रफ्तार केंटर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में बाइक सवार लालकुआं वार्ड नंबर-4, मस्जिद मोहल्ला निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोग तत्काल हल्द्वानी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केंटर संख्या UK 04 CC 0462 हल्द्वानी से लालकुआं की ओर रोंग साइड में आ रहा था। गोरापड़ाव पेट्रोल पंप के पास उसकी सामने से आ रही बाइक संख्या UK 04 T 1532 से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर के तुरंत बाद बाइक में भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया।

पुलिस ने केंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण केंटर चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए रोंग साइड में वाहन चलाना माना जा रहा है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने रोंग साइड चलने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही किसी की भी जान ले सकती है।

error: Content is protected !!