हल्द्वानी मंडी में डबल मर्डर से दहशत — युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, पहचान मुश्किल

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 🔴 हल्द्वानी मंडी में डबल मर्डर से दहशत — युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, पहचान मुश्किल
रिपोर्ट: अजय अनेजा
स्थान: हल्द्वानी
हल्द्वानी मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी के पास डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की बात सामने आई है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे क्षेत्र को खंगाला जा रहा है।
फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए, जिससे चेहरा पहचानने योग्य नहीं रहा। हालांकि मौके से कुछ आईडी कार्ड बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।
फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और आसपास से सैंपल लिए जा रहे हैं। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी कड़ी जोड़ी जा सके।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
बाइट — मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी

 

error: Content is protected !!