अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं नैनीताल 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा आदेश— गैस एजेंसियों पर भीड़ रोकने के लिए नया नियम लागू
नैनीताल। जिले में घरेलू गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल से जारी आदेश के अनुसार वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियों के चलते गैस आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गैस गोदामों में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग, IVRS, OTP जनरेशन आदि के लिए अत्यधिक फोन कॉल आने के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इसके चलते उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर अपने परिवार और वाहनों के साथ एकत्रित हो रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है और गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति में भी अनावश्यक बाधा उत्पन्न हो रही है।

प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण गैस एजेंसियों से सीधे भीड़ लगाकर नहीं किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग फोन, एसएमएस या ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे केवल गैस बुकिंग के लिए एजेंसी कार्यालय जा सकेंगे।
साथ ही सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि बुकिंग के अनुसार उपभोक्ताओं के घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाना सुनिश्चित करें।
यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की स्वीकृति के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।







