अजय अनेजा 👉 पत्रकार 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 गदरपुर 👉
राजकुमार ठुकराल ने संजयनगर महतोष में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का किया शुभारंभ
ठुकराल ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ
रुद्रपुर। ग्राम संजयनगर महतोष में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत मुख्य मार्ग से मंदिर व राजकीय प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग टाइल सड़क निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत फीता काटकर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की नींव रखी।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और जन-जन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और विद्यालय जाने वाले बच्चों को कीचड़ व गंदगी से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है और वह पद पर रहें या न रहें, जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। साथ ही आश्वासन दिया कि क्षेत्र के अन्य लंबित विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सुखदेव हालदार, आरिफ गाजी, ललित बिष्ट, रोहित घीक, वंश ग्रोवर, हर्षित गाईन, देव कुमार, मनोज कुमार, सूरज हाल्दार, अशरफ अली, सावेश गाजी, बिल्लू, मो. खालिक, अमृत राय, साजिद गाजी, मंगल हाल्दार, रमनी मृधा, कृष्णा मंडल, विजय राय, विधान विश्वास, अंकित बठला, भोला राय, गोलू गाइन, कृष विश्वास, राजीव बैरागी, दिलीप, कमलेश, पप्पू राय, शवेश गाजी, विशाल भद्र समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।







