बिंदुखत्ता में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, हिंदूवादी संगठन पहुंचे कोतवाली—आरोपी इब्राहिम पर सख्त कार्रवाई की मांग: देखें वीडियो

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
बिंदुखत्ता में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, हिंदूवादी संगठनों का कोतवाली घेराव—आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग
लालकुआं।
निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में एक युवती से अभद्रता और उसे लगातार परेशान करने के आरोप को लेकर माहौल गरमा गया। मामले में आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के ढलान चक्की क्षेत्र में स्थित एक प्लंबर एवं इलेक्ट्रिशियन की दुकान में कार्यरत दूसरे जनपद के युवक पर पड़ोस के दुकानदार की बेटी को लंबे समय से परेशान करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बाजपुर क्षेत्र निवासी इब्राहिम नाम का युवक युवती को उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक और अशोभनीय संदेश भेज रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।
इस घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लालकुआं कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया और उनकी तहरीर स्वीकार करते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी करीब दो घंटे तक देर रात तक कोतवाली में डटे रहे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

error: Content is protected !!