अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 “चाउमीन पर चली गोली, SSP अजय गणपति का चला डंडा — ‘फोकटिया चिल्लर गैंग’ की निकली सारी हेकड़ी!”
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के रमपुरा इलाके में मामूली विवाद के बाद फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने वाले युवकों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उनकी सारी “गैंगस्टरगिरी” हवा कर दी। चाउमीन खाने के दौरान हुए मामूली विवाद में खुद को फिल्मी हीरो समझ बैठे युवकों ने फायरिंग कर दी, लेकिन ऊधमसिंहनगर पुलिस ने जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानून का असली “सिस्टम” दिखा दिया।
बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर सख्त कार्रवाई की, जिसके बाद कल तक हेकड़ी दिखाने वाले युवक थाने में माफी मांगते नजर आए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने साफ संदेश दिया कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने, फायरिंग करने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा है कि “चाउमीन खाने आए थे, लेकिन सरकारी मेहमान बन गए।” 🚓
