अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 नैनीताल 👉
कमिश्नर दीपक रावत के सख्त तेवर: कृष्णापुर में बोल्डरों पर होगा “सर्जिकल स्ट्राइक”, लापरवाह कर्मियों पर नो वर्क-नो पे की मार
स्थान नैनीताल
नैनीताल। कृष्णापुर क्षेत्र में लगातार खतरा बने विशाल बोल्डरों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जब प्रशासन द्वारा लगाए गए सुरक्षा जाल भी इन बोल्डरों को रोकने में नाकाम साबित हुए, तब खुद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मोर्चा संभाल लिया। मौके पर पहुंचे कमिश्नर के कड़े तेवरों ने साफ कर दिया कि अब जनता की सुरक्षा केवल फाइलों और कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जमीन पर भी असर दिखाई देगा।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में मौजूद खतरनाक बोल्डरों को हटाने के लिए विशेषज्ञों की मदद से “सर्जिकल स्ट्राइक” जैसी रणनीति अपनाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को पूरी तरह खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में फैली गंदगी और लापरवाही पर भी कमिश्नर का गुस्सा फूट पड़ा। सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार कर्मियों पर “नो वर्क, नो पे” का फॉर्मूला लागू करने के निर्देश दिए। साफ संदेश दिया गया कि जो कर्मचारी काम नहीं करेगा, उसे वेतन भी नहीं मिलेगा।
कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उनके इस सख्त रुख के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
बाइट कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत
