जेएसडब्ल्यू एमजी की नई मैजेस्टर डी+ एसयूवी रुद्रपुर में लॉन्च, पहले दिन ही 4 गाड़ियों की बुकिंग

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 जेएसडब्ल्यू एमजी की नई मैजेस्टर डी+ एसयूवी रुद्रपुर में लॉन्च, पहले दिन ही 4 गाड़ियों की बुकिंग
रुद्रपुर। केशवराज एमजी शोरूम, रुद्रपुर में जेएसडब्ल्यू एमजी की नई मैजेस्टर डी+ सेगमेंट एसयूवी का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों, ग्राहकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों ने भाग लिया। लॉन्च के दौरान ग्राहकों में वाहन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पहले ही दिन 4 गाड़ियों की बुकिंग दर्ज की गई।
केशवराज एमजी ग्रुप द्वारा आयोजित इस समारोह में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने नई मैजेस्टर डी+ एसयूवी का अनावरण कर उसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, शानदार डिजाइन और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह एसयूवी ग्राहकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगी।

जेएसडब्ल्यू एमजी की नई मैजेस्टर डी+ एसयूवी रुद्रपुर में लॉन्च, पहले दिन ही 4 गाड़ियों की बुकिंग
कार्यक्रम में केशवराज एमजी के जनरल मैनेजर राजात मानिक ने नई मैजेस्टर डी+ एसयूवी की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40.91 लाख रुपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि यह एसयूवी 5 सीटर और 7 सीटर दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। वाहन में आधुनिक सुरक्षा फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर, दमदार इंजन और अत्याधुनिक तकनीक का समावेश किया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट की एक बेहतरीन एसयूवी बनाता है।
समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक शिव अरोरा, ओ.पी. मित्तल और खरखा सिंह मौजूद रहे। वहीं कंपनी की ओर से ब्रांच हेड रहमान, सेल्स मैनेजर रिफा, प्रियंका, हल्द्वानी ब्रांच हेड सचिन्द्र चौधरी, सेल्स मैनेजर गोकुल पाण्डे तथा अभय उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जेएसडब्ल्यू एमजी की नई मैजेस्टर डी+ एसयूवी रुद्रपुर में लॉन्च, पहले दिन ही 4 गाड़ियों की बुकिंग
लॉन्च समारोह के दौरान अतिथियों और ग्राहकों ने नई मैजेस्टर डी+ एसयूवी का अवलोकन किया तथा इसके फीचर्स की सराहना की। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि लॉन्च के पहले ही दिन 4 गाड़ियों की बुकिंग होना ग्राहकों के विश्वास और वाहन की लोकप्रियता का प्रमाण है।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान एवं ग्राहकों के साथ संवाद के साथ हुआ। केशवराज एमजी ग्रुप के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई मैजेस्टर डी+ एसयूवी रुद्रपुर सहित पूरे कुमाऊं क्षेत्र में ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरेगी।