बहुचर्चित हल्द्वानी स्टोन क्रेशर के प्रदूषण के विरोध मे जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से मिले बिंदुखत्ता क ग्रामीण सोपा सख्त कार्रवाई को लेकर ज्ञापन:देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
डीएम ललित मोहन रयाल ने अवैध भंडारण और प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, कुमाऊं मंडल बेरोजगार संगठन अध्यक्ष दीपक जोशी के ज्ञापन पर जिला खान अधिकारी को दिए कार्रवाई के निर्देश
हल्द्वानी/नैनीताल।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लालकुआं क्षेत्र में अवैध खनन सामग्री के भंडारण, प्रदूषण और ओवरलोड वाहनों के संचालन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कुमाऊं मंडल बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

 


ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि लालकुआं क्षेत्र में कई स्थानों पर खनन सामग्री का अवैध भंडारण किया जा रहा है, जिससे पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन हो रहा है। साथ ही क्षेत्र में संचालित ओवरलोड वाहनों से लगातार धूल उड़ने के कारण आम जनता, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कई वाहन निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ रहा है।
दीपक जोशी ने प्रशासन से अवैध भंडारण स्थलों की जांच कर कार्रवाई करने, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और इकाइयों पर अंकुश लगाने तथा पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण, नियमों के विपरीत खनन गतिविधियों तथा प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


कुमाऊं मंडल बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने जिलाधिकारी द्वारा मामले का संज्ञान लेने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर संगठन आगे भी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की है
लालकुआं में अवैध भंडारण, प्रदूषण और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन सख्त, दीपक जोशी के ज्ञापन पर डीएम ललित मोहन रयाल ने जिला खान अधिकारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!