अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
🚨 हाट बाजार के दिन पुल पर फंसा सरकारी चावल से भरा ट्रक, लालकुआं में लगा भीषण जाम… पुलिस ने संभाला मोर्चा
उत्तराखंड जागरण | संपादक पत्रकार अजय अनेजा के साथ लाइव
लालकुआं: आज हाट बाजार का दिन होने के कारण क्षेत्र में पहले से ही लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक थी। इसी बीच मां अवंतिका कुंज मंदिर के पास पुल के बीचों-बीच सरकारी सस्ते गल्ले के चावल से भरा एक ट्रक अचानक खराब हो गया।
ट्रक के पुल पर ही खड़े हो जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते भारी भरकम जाम की स्थिति बन गई। हाट बाजार के दिन जाम लगने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस की तत्परता से वाहनों की आवाजाही दोबारा सुचारू हो सकी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यस्त समय में पुल पर वाहन खराब होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था।
मौके से लाइव रिपोर्ट — उत्तराखंड जागरण, संपादक पत्रकार अजय अनेजा के साथ।
