अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 अपराध रोकथाम और यातायात व्यवस्था को लेकर लालकुआं पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा
लालकुआं। अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से लालकुआं कोतवाली पुलिस ने 2 किलोमीटर चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहन संचालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक प्रेम नेगी कोतवाली दीवान रायपा, चंद्रशेखर, आनंदपुरी, महिला उप निरीक्षक वंदना चौहान सहित पुलिस टीम के अन्य जवान मौजूद रहे।
